करण जौहर के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें
1. करण जौहर का पूरा नाम करण धर्मा कामा जौहर है उनका जन्म 25 मई 1972 को हुआ।
2. करण जौहर ने ग्रीनलॉन्स हाई स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा हासिल की आगे जाकर उन्होंने एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स इन इकोनॉमिक्स से अपने आगे की पढ़ाई जारी रखते हुए फ्रेंच में मास्टर की डिग्री हासिल की।
3. करण जौहर के पिता यश जोहर ने धर्मा प्रोडक्शन की स्थापना की थी जिससे उनकी मृत्यु के बाद करण जौहर संभालते हैं।
4. करण जौहर ने शादी नहीं की हालांकि सरोगेसी के जरिए उनके दो बच्चे हैं जिनका नाम है यश तथा रूही।
5. करण जौहर ने अपने बच्चों का नाम अपने माता पिता के नाम पर रखा है।
6. करण जौहर ने बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन के सीरियल इंद्रधनुष से की जो कि 1989 में प्रसारित किया गया।
7. वही करण जोहर का टेलीविजन में सेलिब्रिटी टॉक शो कॉफी विद करण काफी लोकप्रिय हैं।
8. उन्होंने साल 1995 में आदित्य चोपड़ा के साथ मिलकर सहायक निर्देशन किया इसी से उनके निर्देशन करियर की शुरुआत हुई।
9. करण जौहर ने बतौर कॉस्ट्यूम डिज़ाइनरके रूप में शाहरुख की कई फिल्मों में उनके कॉस्टयूम डिजाइन किए हैं।
10. करण ने अपने जेंडर को लेकर अपनी बियोग्राफी ‘एन अनसूटेबल बॉय’ में इशारों में यह स्वीकारा है कि वह समलैंगिक है।
Also check - करण जौहर की जीवनी
Comments
Post a Comment