चाणक्य के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें
1. चाणक्य का जन्म 375 ईसा पूर्व एक गरीब ब्राह्मण परिवार में हुआ। उनके जन्मदिवस को लेकर काफी मतभेद है।
2. कुछ विद्वानों का कहना है कि कुटिल वंश से संबंधित होने की वजह से उनका नाम कौटिल्य रखा गया जबकि कुछ कहते है कि अपने उग्र स्वभाव की वजह से उन्हें ने कहा जाता था।
3. चाणक्य के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी तथा कई बार बिना खाए ही गुजारा करते थे लेकिन धन, शौहरत हासिल करने के बाद भी उन्होंने कभी लोभ नहीं किया।
4. चाणक्य बचपन से ही गुस्सैल और ज़िद्दी थे।
5. उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा नालंदा विश्वविद्यालय से पूरी की जबकि कुछ का कहना है कि उन्होंने तक्षशिला विश्वविद्यालय से शिक्षा हासिल की है।
6. शिक्षा हासिल करने के बाद चाणक्य के नालंदा विश्वविद्यालय के प्राध्यापक बने।
7. भारत में सिकंदर के आक्रमण तथा मगध शासकों द्वारा चाणक्य के अपमान के बाद से उनके जीवन की दिशा में परिवर्तन हुआ।
8. अपने अपमान के बाद से चाणक्य ने नंद साम्राज्य का विनाश करने की ठानी और चंद्रगुप्त मौर्य को हजार मुद्रा में खरीदा।
9. चंद्रगुप्त मौर्य के साथ मिलकर उन्होंने युद्ध रणनीति तैयार की। नंद साम्राज्य का पतन किया और मौर्य साम्राज्य को स्थापित किया।
10. आगे जाकर मौर्य साम्राज्य का विस्तार पूरे देश भर में हुआ।
चाणक्य के बारे में पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। - चाणक्य की जीवनी
Comments
Post a Comment