फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने के 10 टिप्स

 1. अंग्रेजी में धाराप्रवाह बात करने के लिए जरूरी है कि आप सबसे पहले अंग्रेजी बोलने कि अपने हिचकिचाहट को दूर करें।


2. फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने के लिए व्याकरण को नजरअंदाज करें क्योंकि व्याकरण आपके अंग्रेजी बोलने की रफ्तार को धीमा करता है।


3. इंटरनेट की मदद से ऐसी वेबसाइटों की मदद लें, जो अंग्रेजी बोलने की मुफ्त ट्रेनिंग देते हैं।


4. लगातार सबटाइटल वाली अंग्रेजी फिल्मों को देखने से भी अंग्रेजी में सुधार होता।


5. अंग्रेजी में सुधार के लिए रोजाना अंग्रेजी समाचार पत्रों और किताबों को जरूर पढ़ें।


6. अंग्रेजी के प्रसिद्ध गानों के लिरिक्स याद करें।


7.  अंग्रेजी में सुधार के लिए आप शीशे के सामने खड़े होकर खुद से अंग्रेजी में बात करें। इसके अलावा आप अपने दोस्तों के साथ भी अंग्रेजी की प्रैक्टिस कर सकते हैं।


8. अंग्रेजी के शब्दों को सीखने पर ज़ोर न दे, बल्कि अंग्रेजी के वाक्यांशों को सीखें।


9. अंग्रेजी को याद करने के बजाय सुनकर सीखें। इससे आपके शब्द भंडार में बढ़ोतरी होगी।


10. अंग्रेजी में बात करने से पहले अंग्रेजी में सोचना शुरू करें। जो भी विचार आपके दिमाग में आए उसे अंग्रेजी में बदल दें।


पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें - फर्राटेदार अंग्रेजी कैसे बोले

Comments

Popular posts from this blog

तमिलनाडु को लेकर 10 महत्वपूर्ण बातें

हिंदी साहित्य की 10 सबसे लोकप्रिय व चर्चित किताबें महत्वपूर्ण बिंदु

राम प्रसाद बिस्मिल के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें-