बुध पूर्णिमा के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें

 1. गौतम बुध जो कि बौद्ध धर्म के संस्थापक है, उन्होंने बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही जन्म लिया, ज्ञान की प्राप्ति की तथा इसी दिन उनका महानिर्वाण हुआ।


        2. बौद्ध धर्म के अनुयायी सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विश्व भर में मौजूद है। इनकी संख्या 50 करोड़ से ज्यादा है।


        3. बुद्धपूर्णिमा को थाईलैंड में विशाखा तथा बुका, इंडोनेशिया में वैसाख तथा मलेशिया एवं थाईलैंड में वेसाक कहा जाता है।


        4. बुद्ध पूर्णिमा के दिन लोग अपने घरों में दीपक जलाते हैं तथा सुबह स्नान कर दान पुण्य करते है। इसके साथ ही इस दिन सभी लोग सफेद वस्त्र धारण करते हैं।


        5. इस दिन बोधि वृक्ष की पूजा अर्चना की जाती है। वृक्ष की शाखाओं पर रंगीन पताका से सजावट की जाती है। जड़ों में दूध और खुशबूदार पानी डाला जाता है। वृक्ष को चारों ओर दीपक से घेरा जाता है।


        6. गौतम बुद्ध पशु हिंसा के विरोधी थे यही वजह है कि इस दिन मांस नहीं खाया जाता।


        7. बुद्ध पूर्णिमा के दिन उनके अनुयायियों द्वारा कई पुण्य कार्य किए जाते हैं जैसे पक्षियों को पिंजरे से आजाद करना, गरीबों को खाना तथा वस्त्र दान करना।


        8. बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही दिल्ली स्थित संग्रहालय से बुद्ध की अस्थियों को बाहर रखा जाता है जिससे बुद्ध के अनुयाई उनके दर्शन कर सकें। 


        9. इस बार बुध पुर्णिमा 2021, 26 मई को मनाई जाएगी। 


        10. बुद्ध ने चार परम सत्य तथा 8 पथों की शिक्षा दी।


पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें - बुद्ध पूर्णिमा पर निबंध

Comments

Popular posts from this blog

तमिलनाडु को लेकर 10 महत्वपूर्ण बातें

हिंदी साहित्य की 10 सबसे लोकप्रिय व चर्चित किताबें महत्वपूर्ण बिंदु

राम प्रसाद बिस्मिल के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें-