बालिका शिक्षा को लेकर 10 महत्वपूर्ण बिंदु:-

 1 एक महिला के लिए शिक्षा का महत्व काफी ज्यादा है क्योंकि एक शिक्षित महिला अपने बच्चों को नैतिक अधिकारों का ज्ञान देती है।

2 महिलाओं के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है क्योंकि एक शिक्षित महिला देश के विकास में अहम योगदान देती हैं।

3 एक शिक्षित महिला अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होती है तथा किसी भी अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज उठाती हैं।

4 महिला शिक्षा हासिल करने के बाद एक अच्छी नौकरी प्राप्त करती हैं जिससे वह स्वच्छंदता से अपने आर्थिक खर्चो को उठाती हैं, इससे महिला आत्मनिर्भर बनती हैं।

5 महिलाओं में शिक्षा के महत्व को देखते हुए सरकार कई योजनाएं लेकर आई, जिनमें सर्व शिक्षा अभियान, इंदिरा महिला योजना, महिला समृद्धि योजना आदि शामिल है।

6 महिलाओं को शिक्षा देने का उद्देश्य यह है कि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग हो सके, वह आर्थिक रूप से स्वावलंबी हो सके और इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिले।

7 शिक्षा की दृष्टि से देखा जाए तो एक अशिक्षित महिला की तुलना में एक शिक्षित महिला अपने अधिकारों के प्रति ज्यादा जागरूक होती हैं।

8 एक शिक्षित महिला अपने निर्णय स्वयं लेती हैं जबकि एक अशिक्षित महिला परिवार के पुरुषों और अन्य सदस्यों के विचारधारा के आधार पर निर्णय लेती हैं।

9 एक शिक्षित महिला परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के साथ ही देश की अर्थव्यवस्था में भी अपना योगदान देती है।

10 महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समाज में प्रत्येक व्यक्ति का एकजुट होना जरूरी है।

पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें  - बालिका शिक्षा पर निबंध


Comments

Popular posts from this blog

तमिलनाडु को लेकर 10 महत्वपूर्ण बातें

हिंदी साहित्य की 10 सबसे लोकप्रिय व चर्चित किताबें महत्वपूर्ण बिंदु

राम प्रसाद बिस्मिल के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें-