योग और व्यायाम को लेकर 10 महत्वपूर्ण बिंदु

 1 योग को अक्सर व्यायाम का एक हिस्सा मान लिया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं होता। यह दोनों ही एक दूसरे से भिन्न हैं। 

    2 योग की उत्पत्ति संस्कृत के ‘योग:’ शब्द से हुई है जिसका अर्थ होता है ‘जुड़ना’। योग के तहत शरीर, मन और आत्मा को आपस में जोड़ा जाता है।

    3 योग के मुख्यतः चार प्रकार होते हैं जिनका नाम राजयोग, हठयोग, लय योग, मंत्र योग हैं। इनके अलावा गीता में दो योग का उल्लेख किया गया है जो कर्म योग और ध्यान योग है।

    4 व्यायाम शरीर को बलशाली बनाने के साथ मांसपेशियों को मजबूत करता है। शरीर को सुडौल करता है, वजन भी कम करता है जो कई प्रकार का होता है जिनमें स्ट्रैचिंग, एरोबिक व्यायाम, एनारोबिक व्यायाम शामिल है।

    5 योग करने से मनुष्य की पाचन शक्ति धीमी होती है तथा उसे भूख कम लगती है जबकि व्यायाम में शारीरिक मेहनत ज्यादा होने की वजह से भूख लगती है। 

    6 एक तरफ व्यायाम में अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है। वहीं योग में कम ऊर्जा की आवश्यकता होती है। व्यायाम करने से इंसान थक जाता है जबकि योग में थकान महसूस नहीं होती।

    7 व्यायाम को हर उम्र के व्यक्ति नहीं कर सकते। लेकिन योग को बच्चों से लेकर बूढ़े तक कर सकते हैं। 

    8 व्यायाम में मांसपेशियों में कसावट आती है जबकि योग करने से मांसपेशियों लचीली हो जाती हैं। 

    9 योग ज्यादातर आंतरिक अंगों पर असर डालता है जबकि व्यायाम शरीर को ताकतवर बनाने के लिए बाहरी अंगों पर जोर देता है।

    10 व्यायाम में सांस की गति तेज़ होती है जबकि योग में सांस पर नियंत्रण रखा जाता है।

पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें  - योग और व्यायाम में अंतर


Comments

Popular posts from this blog

तमिलनाडु को लेकर 10 महत्वपूर्ण बातें

हिंदी साहित्य की 10 सबसे लोकप्रिय व चर्चित किताबें महत्वपूर्ण बिंदु

राम प्रसाद बिस्मिल के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें-