अक्षमता या क्षति के मध्य 10 महत्वपूर्ण बिंदु:-
1 हानि उस स्थिति को कहते हैं जब व्यक्ति संरचनात्मक संरचना, मनोवैज्ञानिक तथा शारीरिक स्तर पर किसी चोट या बीमारी से ग्रसित हो जाए।
2 विकलांगता उस स्थिति को कहते हैं जब कोई व्यक्ति शरीर के किसी भाग में किसी हानि की वजह से अपने दैनिक क्रियाकलापों को करने में असक्षम हो जाता है।
3 क्षति किसी चोट या बीमारी की वजह से होती है जबकि विकलांगता किसी हानि की वजह से होती है।
4 जब किसी व्यक्ति के पीठ में चोट की वजह से उसकी रीड की हड्डी टूट जाती है तो वह इंपेयरमेंट कहलाती है। जब इसी चोट की वजह से व्यक्ति कपड़े पहनने, नहाने जैसे कार्य को करने में असक्षम हो जाता है तब यह डिसेबिलिटी कहलाती है।
5 इंपेयरमेंट ऑर्गन लेवल पर होती है जबकि डिसेबिलिटी पर्सन लेवल पर होती है।
6 क्षति साइकोलॉजिकल होती है वही डिसेबिलिटी व्यवहार पर निर्भर करती है।
7 क्षति जहां जैविक स्तर पर होती है वही विकलांगता कार्यात्मक स्तर पर होती है।
8 विकलांगता अनुवांशिक, जन्मजात और जीवन की घटनाओं की वजह से उत्पन्न स्थिति है। डब्ल्यूएचओ ने 1980 में इंपेयरमेंट की परिभाषा बताई थी जिसके मुताबिक यह संरचनात्मक संरचना मनोवैज्ञानिक तथा शारीरिक हानि या असमान्यता है।
9 विकलांगता और क्षति की स्थिति कुछ समय के लिए या जीवन भर हो सकती है।
10 किसी चोट या बीमारी का होना पहली स्थिति है जबकि उस चोट या बीमारी की वजह से किसी शारीरिक अंग पर असर पड़ना हानि कहलाती है। जब शारीरिक अंग पर असर पड़ता है तो व्यक्ति दैनिक कार्यों में असक्षम हो जाता है तब यह डिसेबिलिटी कहलाती है तथा दैनिक कार्यों में अक्षमता जब सामाजिक स्तर पर प्रभाव डालती है तो वह हैंडीकैप कहलाती है।
पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें - Disability and Impairment difference in Hindi
Comments
Post a Comment