ई-टिकट और आई-टिकट को लेकर 10 महत्वपूर्ण बिंदु:-
1 ई-टिकट ऑनलाइन टिकट है जो आपको SMS के जरिए मिलता है। इस टिकट के साथ यात्रा करने के लिए आपको आईडी प्रूफ साथ लेकर जाना जरूरी होता है।
2 आई-टिकट भी एक ऑनलाइन टिकट होता है। हालांकि यह टिकट आपके घर में कुरियर के जरिए डिलीवर किया जाता है इसीलिए इसका डिलीवरी चार्ज अदा करना पड़ता है।
3 ई-टिकट के साथ यह समस्या होती है कि यह वेटिंग लिस्ट में जाने के बाद रद्द हो जाती है।
4 वही आई-टिकट के वेटिंग लिस्ट में जाने के बावजूद आप यात्रा कर सकते हैं।
5 ई-टिकट को कभी भी रद्द किया जा सकता है।
6 आई-टिकट को रद्द करने की प्रक्रिया कठिन होती है। आपको अपना टिकट रदद् करने के लिए स्टेशन काउंटर पर जाकर एक फॉर्म भरना पड़ता है जिसके बाद ही आपका टिकट रद्द किया जाता है।
7 ई-टिकट आई-टिकट से सस्ता होता है।
8 ई-टिकट में आप कभी भी और किसी समय भी बुकिंग कर सकते हैं।
9 आई-टिकट को बुक करने के लिए आपको 3 दिन की प्रतीक्षा करनी जरूरी होती है क्योंकि i-ticket आपके घर भिजवाया जाता है जिसमें निश्चित समय लगता है।
10 ई-टिकट और आई-टिकट दोनों ही एक ऑनलाइन टिकट है।
पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें - E-Ticket & I-Ticket Difference
Comments
Post a Comment