फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें

 1 फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्म इटली के फ्लोरेंस में 12 मई 1820 को हुआ।

    2 उनके माता-पिता का नाम फ्रांसिस नाइटिंगेल तथा विलियम नाइटिंगेल था। उनके पिता ने उन्हें ग्रीक, लैटिन और अन्य भाषाओं की शिक्षा दी।

    3 बचपन से उनका रुझान गणित पढ़ने को था परन्तु आगे जाकर उन्होंने नर्सिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाया।

    4 उस दौरान नर्सिंग सम्मानजनक पेशा नहीं माना जाता था इस वजह से उन्हें अपने परिवार के विरोध का सामना करना पड़ा।

    5 1851 में उन्हें नर्सिंग की पढ़ाई की अनुमति मिली।

    6 उन्होंने 1854 में ब्रिटेन, फ्रांस और तुर्की द्वारा रूस के खिलाफ हुए क्रीमिया युद्ध में मरीजों की मदद की।

    7 वह रात को लैंप लेकर पूरे अस्पताल के चक्कर लगाती थी जिससे मरीजों की मदद कर सके। इसीलिए उन्हें लेडी विद द लैंप के नाम से पुकारा जाता है।

    8 युद्ध खत्म होने के बाद 1856 में रानी विक्टोरिया ने उनके कामों की सराहना की।

    9 1859-60 में उन्होंने नाइटिंगेल ट्रेनिंग स्कूल फॉर नर्सेज खोला।

    10 13 अगस्त 1910 को उनका निधन हो गया।

पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें - फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जीवनी


Comments

Popular posts from this blog

तमिलनाडु को लेकर 10 महत्वपूर्ण बातें

हिंदी साहित्य की 10 सबसे लोकप्रिय व चर्चित किताबें महत्वपूर्ण बिंदु

राम प्रसाद बिस्मिल के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें-