विज्ञापन में जनसंपर्क को लेकर 10 महत्वपूर्ण बिंदु:-

 1 विज्ञापन का उद्देश्य होता है उत्पाद या सेवा की तरफ लोगों को आकर्षित करना तथा उन लोगों को ग्राहकों में तब्दील करना। जबकि जनसंपर्क का उद्देश्य होता है लोगों में उत्पादों को लेकर छवि निर्माण करना।

    2  किसी भी जनसंचार माध्यम में विज्ञापन देने के लिए आपको निश्चित राशि की भुगतान करनी होती है जबकि जनसंपर्क में यह जरूरी नहीं होता।

    3 विज्ञापन का सकारात्मक पक्ष यह है कि जिस उत्पाद का विज्ञापन बनाया गया है उसे बजट के हिसाब से विभिन्न माध्यमों में प्रदर्शित किया जाता है जबकि जनसंपर्क के जरिए एक संदेश या समाचार सिर्फ एक बार प्रकाशित किया जा सकता है।

    4 विज्ञापन को पेड मीडिया के नाम से जाना जाता है क्योंकि यह पैसे लेकर किसी कंपनी के विज्ञापन को प्रदर्शित करता है जबकि जनसम्पर्क को अर्जित मीडिया कहा जाता है क्योंकि यह स्वयं बिना किसी भुगतान के मीडिया अर्जित करता है।

    5 विज्ञापन में क्रियात्मक भाषा शैली का प्रयोग किया जा सकता है जैसे उत्पाद को तुरंत खरीदें, आज ही संपर्क करें जबकि जनसंपर्क में बिना किसी टालमटोल और बकवास के साधारण भाषा का प्रयोग किया जाता है।

    6 विज्ञापनों के मुकाबले जनसंपर्क ज्यादा विश्वसनीय होता है क्योंकि लोगों को पता होता है कि विज्ञापन के जरिए उत्पाद को बेचने की कोशिश की जा रही है। 

    7 विज्ञापन तथा जनसंपर्क में कवरेज को लेकर विभिन्नता होती है विज्ञापन को बार-बार प्रदर्शित किया जा सकता है जबकि जनसंपर्क के साथ ऐसा नहीं होता।

    8 विज्ञापन के सामग्री पर यह नियंत्रण होता है उसे मीडिया में कब और कैसे प्रदर्शित करना है जबकि जनसंपर्क में इसका निर्णय पत्रकार लेते हैं।

    9 विज्ञापनों का उद्देश्य लोगों का ध्यान आकर्षित करना होता है जबकि जनसंपर्क का उद्देश्य लोगों से संबंधों की स्थापना करना होता है।

    10 विज्ञापनों में व्यवसायिक उद्देश्यों को देखते हुए भाषा शैली, अपील, कॉपीराइटिंग आदि चीजों का ध्यान रखा जाता है।

पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें  - Advertising & PR Difference

Comments

Popular posts from this blog

तमिलनाडु को लेकर 10 महत्वपूर्ण बातें

हिंदी साहित्य की 10 सबसे लोकप्रिय व चर्चित किताबें महत्वपूर्ण बिंदु

राम प्रसाद बिस्मिल के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें-