एकीकृत शिक्षा और समावेशी शिक्षा को लेकर 10 महत्वपूर्ण बिंदु:-
1 एकीकृत शिक्षा और समावेशी शिक्षा, शिक्षा की ऐसी दो व्यवस्थाएं हैं जो विशिष्ट आवश्यकता वाले छात्रों और सामान्य छात्रों को एक साथ पढ़ने का मंच प्रदान करती है।
2 एकीकृत शिक्षा में सामान्य छात्रों के साथ, विशेष आवश्यकता वाले छात्रों को पढ़ने का मौका दिया जाता है। लेकिन समावेशी शिक्षा में सामान्य स्कूलों में विशेष आवश्यकता वाले छात्रों के लिए बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जाती हैं।
3 समावेशी शिक्षा में विशिष्ट आवश्यकता वाले छात्रों को प्रशिक्षित शिक्षक शिक्षा देते हैं। लेकिन एक एकीकृत शिक्षा में पहले से मौजूद शिक्षकों द्वारा ही शिक्षा दी जाती है।
4 समावेशी शिक्षा में अपंग और असक्षम छात्रों को प्रभावी शिक्षा दी जाती है लेकिन एकीकृत शिक्षा में ऐसा नहीं होता।
5 एकीकृत शिक्षा में स्कूलों में छात्रों के लिए बेहतर बनावट और वातावरण नहीं होता। लेकिन समावेशी शिक्षा में छात्रों के लिए बेहतर बनावट और वातावरण बनाया जाता है।
6 एकीकृत शिक्षा में कम लागत लगती है, समावेशी शिक्षा में उसके मुकाबले ज्यादा लागत लगती है।
7 समावेशी शिक्षा प्रदान करने वाले स्कूलों में डॉक्टर, मनोवैज्ञानिक और प्रशिक्षित शिक्षकों की व्यवस्था होती है लेकिन एकीकृत शिक्षा में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं होती।
8 एकीकृत शिक्षा शिक्षक केंद्रित होती है समावेशी शिक्षा छात्र केंद्रित होती है।
9 एकीकृत शिक्षा में असक्षम छात्रों के लिए पाठ्यक्रम में बदलाव नहीं किया जाता। लेकिन समावेशी शिक्षा में किया जाता है।
10 समावेशी शिक्षा में असक्षम छात्रों को सामान्य छात्रों के बराबर लाने की कोशिशें की जाती है, हालांकि एकीकृत में ऐसा नहीं होता।
पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें - Integrated & Inclusive Education Difference
Comments
Post a Comment