डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में 10 महत्वपूर्ण बिंदु:-
1 डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के शिक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
2 डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 में हुआ वे एक गरीब ब्राह्मण परिवार में पैदा हुए।
3 उनके पिता सर्वपल्ली वी. रामास्वामी थे तथा उनकी माता सीताम्मा थी। उनके पिता एक जमीदार के अधीन काम किया करते थे।
4 डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चार भाई और एक बहन थी। परिवार में कुल 8 सदस्य होने की वजह से उनका भरण पोषण करना काफी मुश्किल कार्य था। इस वजह से उनका बचपन गरीबी में बिता।
5 उनका विवाह 16 वर्ष की आयु में सिवाकामु से हुआ था, सिवाकामु की उम्र उस दौरान 10 वर्ष थी।
6 उन्होंने अपने जीवन के 40 साल शिक्षण के क्षेत्र को दिए।
7 उनके पढ़ाने का अंदाज काफी अनोखा था वे अपने चुटीले अंदाज में पढ़ाते थे जिस वजह से छात्र उनकी पढ़ाई से मंत्रमुग्ध हो जाते थे।
8 डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन 1952 में पहले उपराष्ट्रपति तथा 1962 में भारत के दूसरे राष्ट्रपति बने।
9 साल 1915 में उन्होंने महात्मा गांधी से मुलाकात की थी जिसके बाद वे उनके विचारों से प्रेरित हुए थे और राष्ट्रीय आंदोलन को लेकर उन्होंने कई लेख लिखे।
10 डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की मृत्यु 17 अप्रैल 1975 को हुई।
पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें - डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन
Comments
Post a Comment