साक्षरता को लेकर 10 महत्वपूर्ण बिंदु:-

 1 साक्षरता से तात्पर्य लोगों में अक्षर के ज्ञान से है, जो व्यक्ति लिखित सामग्री को पढ़ लिख सकता है वही साक्षर कहलाता है।

    2 भारत में साक्षरता दर 77.7% है जिसमें शहरी इलाकों में साक्षरता 87.7% और ग्रामीण क्षेत्रों में साक्षरता 73.5% है।

    3 लोगों की निरक्षरता के पीछे कई कारण विद्यमान है जिनमें परिवार की मानसिकता, गरीबी, परिवारिक समर्थन की कमी तथा माता-पिता का निरक्षर होना आदि शामिल है।

    4 साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए मुफ्त शिक्षा का प्रावधान जरूरी था जिसके बाद संविधान में शिक्षा के अधिकार के तहत इसे शामिल किया गया। 

    5 साक्षरता का प्रसार करने के लिए कई जागरूकता अभियानों को संचालित किया जाता है। 

    6 बच्चों में साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए छात्रवृत्ति, फीस माफ़ी करने जैसी योजनाओं का क्रियान्वयन करना जरूरी है। 

    7 बच्चों में पढ़ने की आदत डालने के लिए प्रत्येक स्कूल में मुफ्त पुस्तके आवंटित करनी जरूरी है।

    8 साक्षरता के महत्व को समझते हुए 1966 में यूनेस्को द्वारा अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस को शुरू किया गया।

    9 यूनेस्को का उद्देश्य था कि साल 1990 तक प्रत्येक देश में कोई भी व्यक्ति निरक्षर न रहे।

    10 निरक्षर व्यक्तियों को शिक्षित करने का जिम्मा शिक्षित व्यक्तियों को उठाना चाहिए।

पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें  - साक्षरता पर निबंध

Comments

Popular posts from this blog

तमिलनाडु को लेकर 10 महत्वपूर्ण बातें

हिंदी साहित्य की 10 सबसे लोकप्रिय व चर्चित किताबें महत्वपूर्ण बिंदु

राम प्रसाद बिस्मिल के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें-