व्यापार और पेशे को लेकर मध्य 10 महत्वपूर्ण बिंदु:-
1 व्यापार और पेशा दोनों ही आर्थिक गतिविधियां है। लेकिन एक तरफ व्यापार लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से शुरू किया जाता है वहीं दूसरी पेशा सेवा की दृष्टि से किया जाता हैं।
2 व्यापार में वस्तु के उत्पादन, खरीद और बिक्री पर ध्यान दिया जाता है जबकि पेशे में ऐसा नहीं होता।
3 कोई भी व्यक्ति कुछ कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद व्यापार की स्थापना कर सकता है वहीं एक पेशेवर को अपना काम शुरू करने के लिए प्रमाण पत्र की जरूरत होती है।
4 व्यापार बिना किसी आचार संहिता के होता है तथा इसमें निर्णय लेने वाला व्यक्ति स्वतंत्र होता है जबकि पेशे में आचार संहिता का पालन करना जरूरी होता है।
5 व्यापार की शुरुआत करने के लिए व्यक्ति को किसी प्रशिक्षण और शैक्षिक योग्यता की जरूरत नहीं होती। जबकि पेशेवर को अध्ययन, प्रशिक्षण और विषय में विशेषज्ञता हासिल करनी जरूरी होती है।
6 एक व्यापार की प्रकृति से पता चलता है कि उसमें कितनी पूंजी निवेश की आवश्यकता है। पेशे में पूंजी की सीमित आवश्यकता होती है।
7 व्यापार में काम के बदले आपको लाभ हासिल होता है जबकि पेशे में सेवाएं देने के बदले शुल्क मिलता है।
8 व्यापार में जोखिम कारक विद्यमान होते हैं जबकि लेकिन पेशे में यह कारक हो भी सकते हैं और नहीं भी।
9 व्यापार को रूचि और लाभ को देखते हैं बदला जा सकता है लेकिन आप अपना प्रोफेशन नहीं बदल सकते।
10 व्यापार की स्थापना करने वाला व्यक्ति निर्णय लेने में स्वतंत्र होता है लेकिन किसी पेशे में कार्यरत व्यक्ति समस्त निर्णय लेने में स्वतंत्र नहीं होता।
पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें - Business & Profession Difference
Comments
Post a Comment