हरियाणा के संबंध में 10 महत्वपूर्ण बिंदु इस प्रकार है:-

  1 हरियाणा राज्य उत्तर में स्थित एक राज्य है। जिसकी राजधानी चंडीगढ़ है। हरियाणा अपनी राजधानी चंडीगढ़ को पंजाब के साथ साझा करता है, यह दोनों की राजधानी है।

    2 पहले हरियाणा पंजाब का भाग था 1966 में यह पंजाब से अलग हो गया। इसकी स्थापना 1 नवंबर 1966 को हुई थी।

    3 इस राज्य की जनसंख्या 25,351,462 है। जिसमें से पुरुष 13,494,734 एवं महिलाएं 11,856,728 है।

    4 इस राज्य में कुल 22 जिले जनसंख्या की दृष्टि से हरियाणा का सबसे बड़ा जिला फरीदाबाद है। और क्षेत्रफल के आधार पर भिवानी सबसे बड़ा जिला है।

    5 हरियाणा की आधिकारिक भाषा हिंदी है जो करीब 87.31% लोगों द्वारा बोली जाती है। इसके अलावा हरियाणा के 70 फ़ीसदी ग्रामीण इलाकों में हरियाणवी बोली जाती है।

    6  हरियाणा में चावल के मुकाबले लोग रोटी खाना ज्यादा पसंद करते हैं यहां का मुख्य भोजन मक्के की रोटी और साग है।

    7 हरियाणा के मुख्य पर्यटन स्थलों में यहां का सूरजकुंड मेला, पिंजौर का मैंगो फेस्टिवल, चंडीगढ़ प्रमुख है।

    8 हरियाणा के प्रमुख नृत्यों में रस लीला, फ़ाग नृत्य, लूर, धमाल, गाया, होली, गपशप, चौपाइयां गुग्गा और झूमर आदि शामिल है।

    9 हरियाणा देश के समृद्ध राज्यों में से एक माना जाता है तथा यहां पर करोड़पति ग्रामीणों की संख्या अन्य भारत की तुलना में ज्यादा है।

    10 यहां के ग्रामीण क्षेत्रों में 100 फीसदी बिजली की पहुंच है।

पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें  - हरियाणा का इतिहास


Comments

Popular posts from this blog

तमिलनाडु को लेकर 10 महत्वपूर्ण बातें

हिंदी साहित्य की 10 सबसे लोकप्रिय व चर्चित किताबें महत्वपूर्ण बिंदु

राम प्रसाद बिस्मिल के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें-