महाराष्ट्र के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें

 1 1 मई 1960 को महाराष्ट्र का गठन किया गया था।

    2 पहले गुजरात, महाराष्ट्र का भाग था लेकिन भाषा के आधार पर इन दोनों को विभाजित कर दिया गया।

   3 महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी काफी धूमधाम से मनाया जाने वाला त्यौहार है।

    4 क्षेत्रफल की दृष्टि से महाराष्ट्र देश का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। 

    5 2011 में हुई जनगणना के मुताबिक महाराष्ट्र की जनसंख्या 112,374,333 है। इसमें पुरुषों व महिलाओं की संख्या 58,255,227 व 54,119,106 है।

    6 महाराष्ट्र की स्थापना जब हुई थी तब इसके जिलों की संख्या 26 थी। वर्तमान में महाराष्ट्र में जिलों की संख्या 36 है।

    7 महाराष्ट्र की मुख्य भाषा मराठी है। हालांकि राज्य में हिंदी और इंग्लिश भाषा का चलन भी ज्यादातर स्थानों में किया जाता है।

    8 महाराष्ट्र की महिलाएं 9 गज की साड़ी पहनती है जिसे नौवारी साड़ी कहा जाता है। यह साड़ी धोती जैसी लगती है। वहीं पुरुष अपने पारंपरिक धोती और शर्ट पहनते हैं।

    9 महाराष्ट्र के मुख्य त्यौहारों में होली, रामनवमी रंग, पंचमी, गुढीपाडवा, अक्षय तृतीया, बुद्धा जयंती, वट पूर्णिमा, रमजान, दशहरा, नवरोज या पारसी नववर्ष, सावित्री व्रत आदि मनाया जाता है।

    10 महाराष्ट्र में मुंबा देवी मंदिर, कैलाश मंदिर, गिरिजा माता विनायक, साईं बाबा मंदिर तथा मुक्ति धाम मंदिर मौजूद है जो कि देशभर में प्रसिद्ध है।

पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें  - महाराष्ट्र का इतिहास

Comments

Popular posts from this blog

तमिलनाडु को लेकर 10 महत्वपूर्ण बातें

हिंदी साहित्य की 10 सबसे लोकप्रिय व चर्चित किताबें महत्वपूर्ण बिंदु

राम प्रसाद बिस्मिल के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें-