नीरज चोपड़ा के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें:-
1. 24 दिसंबर 1997 को भारतीय ट्रैक एंड फील्ड एथलीट नीरज चोपड़ा का जन्म हरियाणा के पानीपत शहर में हुआ।
2. नीरज चोपड़ा के पिता का नाम सतीश चोपड़ा है जो कि एक किसान हैं। वहीं उनकी माता सरोज देवी एक ग्रहणी हैं।
3. नीरज चोपड़ा ने बीबीए में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है।
4. जैवलिन थ्रो नामक खेल में उनके कोच का नाम उवे होन हैं जो कि जर्मनी के जैवलिन एथलीट रह चुके हैं।
5. नीरज चोपड़ा के करियर की शुरुआत साल 2012 में हुई जब उन्होंने अंडर-16 में चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
6. आगे जाकर साल 2014 के अंडर-18 में 76.50 मीटर जेवलिन फेंक स्वर्ण पदक हासिल किया।
7. उन्होंने 2016 में जूनियर विश्व चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल हासिल किया।
8. 2017 में उन्होंने एशियन चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक हासिल किया।
9. उनकी विश्व स्तरीय रैंकिंग चार है।
10. हाल ही में उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में 87.58 मीटर का जेवलिन फेंक भारत के नाम गोल्ड मेडल हासिल किया।
पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें - Neeraj Chopra Biography in Hindi
Comments
Post a Comment