मेघालय के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें

 1 मेघालय का मतलब होता है मेघों का आलय, यानी कि बादलों का घर।

    2 मेघालय नाम डॉ. एस पी चटर्जी ने रखा था।

    3 वैसे तो मेघालय कई जनजातियों का निवास स्थान है लेकिन  यहां की तीन प्रमुख जनजातियां, खासी और गारो है।

    4 मेघालय को एक पूर्ण राज्य का दर्जा 21 जनवरी 1972 को मिला।

    5 मेघालय में 7 जिले थे लेकिन अब मौजूदा समय में मेघालय में कुल 11 जिले हैं।

    6 मेघालय के प्रसिद्ध लोक-नृत्य लाहो, शाद सुक मिनसेइम, डेरोगेटा आदि है।

    7 मेघालय में 6 राजमार्ग है तथा यहां कच्ची व पक्की सड़कों की कुल लंबाई 7,977.98 किलोमीटर है।

    8 मेघालय की अलग जनजातियां अलग-अलग तरह के त्यौहार मनाते हैं यहां के प्रमुख त्योहारों में लाहू, उमसन नोंगखराई,वंगाला आदि प्रमुख है।

    9 मेघालय के प्रसिद्ध व्यंजनों में जाडो, डोह खलीह आदि शामिल है। यहां के लोग ज्यादातर मांसाहारी भोजन खाते हैं तथा यहां का मुख्य भोजन रोटी तथा चावल है।

    10 मेघालय में कई दर्शनीय स्थल है लेकिन यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में चेरापूंजी, तुरा शहर और शिलांग शामिल है।

पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें  - History of Meghalaya in Hindi

Comments

Popular posts from this blog

तमिलनाडु को लेकर 10 महत्वपूर्ण बातें

हिंदी साहित्य की 10 सबसे लोकप्रिय व चर्चित किताबें महत्वपूर्ण बिंदु

राम प्रसाद बिस्मिल के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें-