नागालैंड के बारे में 10 महत्वपूर्ण बिंदु इस प्रकार है:-
1 नागालैंड उत्तर पूर्वी में स्थित एक राज्य है जिसकी राजधानी कोहिमा है।
2 नागालैंड में कई त्योहार मनाए जाते हैं, इसीलिए इसे लैंड ऑफ फेस्टिवल के नाम से भी जाना जाता है।
3 यहां जीव-जंतुओं, पशु पक्षियों की कई प्रजातियां देखने को मिलेगी। यही वजह है कि इसे द फाल्कन कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड के नाम से जाना जाता है।
4 1 दिसंबर 1963 में नागालैंड एक पूर्ण राज्य का दर्जा मिला।
5 नागालैंड का क्षेत्रफल 16,579 वर्ग किलोमीटर है। तथा यहां की कुल जनसंख्या 1980602 है।
6 नागालैंड में करीब 66 जनजातियां पाई जाती है यह सभी जनजातियां कई उप जनजातियों में बंटी हुई है।
7 नागालैंड में कुल जिले 12 है। 2017 में यहां नोकलाक जिले को बनाया गया था।
8 नागालैंड में लोथा,फोम,कोन्याक, अंगामी, चांग और रेंगमा आदि भाषाएं बोली जाती है। इसके साथ ही यहां अंग्रेजी भाषा का भी काफी प्रचलन है।
9 नागालैंड में ईसाई धर्म को मानने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है इसलिए यहां पर क्रिसमस, ईस्टर मनाए जाते हैं। इसके अलावा नागालैंड राज्य में हॉर्नबिल फेस्टिवल भी प्रसिद्ध है जिसे यहां की 17 जनजातियां मिलकर मनाती है।
10 नागालैंड का मुख्य भोजन चावल है। चावल के साथ यहां मांसाहारी भोजन भी काफी लोकप्रिय है।
पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें - History of Nagaland in Hindi
Comments
Post a Comment