गंगा नदी को लेकर 10 महत्वपूर्ण बातें:-

 1 गंगा नदी को भारत में एक पवित्र नदी माना जाता है तथा इसे एक देवी की तरह पूजा जाता है।

    2 गंगा नदी का उद्गम हिमालय से होता है तथा यह बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है।

    3 गंगा नदी के हिमालय से निकलने तथा बंगाल की खाड़ी में मिलने के बीच कई सहायक नदियां इसमें मिल जाती हैं। इन नदियों में घाघरा, यमुना, रामगंगा आदि शामिल है।

    4 साल 2008 में गंगा नदी को भारत की राष्ट्रीय नदी के रूप में स्थापित किया गया था।

    5 गंगा नदी के बारे में पौराणिक ग्रंथों में भी बताया गया है। उन ग्रंथों में भी इसे एक पवित्र नदी माना गया है।

    6 गंगा नदी हिमालय से निकलकर बंगाल की खाड़ी तक 2525 किलोमीटर की दूरी तय करती है।

    7 गंगा नदी हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसकी वजह से बिजली उत्पादन तथा सिंचाई संभव हो पाती है।

    8 हिंदू धर्म के लोग गंगा नदी को गंगा माता के नाम से जानते हैं तथा इसकी पूजा करते हैं।

    9 गंगा नदी के जल को लेकर कहा जाता है कि यह जल कभी भी खराब नहीं होता तथा जिस बोतल में इसे रखा जाता है, उस बोतल में भी कई सालों तक कीटाणु नहीं पनपते।

    10 गंगा नदी के किनारे कई शहर बसे हुए हैं जिन्हें पवित्र शहर माना जाता है इन शहरों में बनारस हरिद्वार, काशी आदि शामिल है।

पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें  - Information about Ganga River in Hindi 

Comments

Popular posts from this blog

तमिलनाडु को लेकर 10 महत्वपूर्ण बातें

हिंदी साहित्य की 10 सबसे लोकप्रिय व चर्चित किताबें महत्वपूर्ण बिंदु

राम प्रसाद बिस्मिल के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें-