त्रिपुरा को लेकर 10 महत्वपूर्ण बिंदु:-

 1 त्रिपुरा को 21 जनवरी 1972 में भारत के राज्य का दर्जा मिला।

    2 बताया जाता है कि इस राज्य का नाम यहां के ययाति वंश के राजा के नाम पर रखा गया था। जिनका नाम राजा त्रिपुर था।

    3 प्राचीन पुराणों में त्रिपुरा को किरात देश के नाम से जाना जाता था।

    4 त्रिपुरा की सीमाएं पूर्व में असम व मिजोरम है तथा उत्तर, पश्चिम व दक्षिणी हिस्से में बांग्लादेश से मिलती है।

    5 त्रिपुरा में 8 जिले है। जनसंख्या के आधार पर सबसे बड़ा जिला पश्चिम त्रिपुरा तथा क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा जिला दक्षिण त्रिपुरा है।

    6 त्रिपुरा की प्रमुख भाषाएं बंगाली और त्रिपुरी भाषा (कोक बोरोक) है।

    7 त्रिपुरा में कई जनजाति निवास करती है। इन जनजातियों में त्रिपुरी, चकमा, गारो, मणिपुरी, मिजो, रंग, कुकी और चाई आदि प्रमुख है।

    8 त्रिपुरा के पुरुषों की मुख्य परिधान रिकुटु गमछा और महिलाओं का प्रमुख परिधान रीनई और स्कर्ट है।

    9 त्रिपुरा के मुख्य व्यंजनों में मुई बोरोक, मॉस डेंग सेरमा, कोसाई, बवबटी, गुडोक, चुआक, मोमो आदि शामिल है। इसके अलावा यहां पर मछली भी काफी ज्यादा मात्रा में खाई जाती है।

    10 भारत में दो ही जल महल है जिनमें से एक त्रिपुरा में है। इसका नाम नीरमहल है।

पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें  - History of Tripura in Hindi

Comments