दादरा और नगर हवेली के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें:-

 1 दादरा और नगर हवेली की राजधानी का नाम “सिलवास” है।

    2 इसका क्षेत्रफल 491 वर्ग किलोमीटर है।

    3 दादरा और नगर हवेली में पहले मराठों फिर पुर्तगालियों का शासन रहा। 11 अगस्त 1961 को यह भारतीय संघ में शामिल हुआ।

    4 दादरा और नगर हवेली की जनसंख्या 343,709 (वर्ष 2011) थी। जिसमें से पुरुषों  व महिलाओं की आबादी क्रमशः 193,748 और 149,961 थी।

    5 दादरा और नगर हवेली की भाषाओं में भीली और भी भिलोड़ी प्रमुख है। यहां की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। इसके अलावा यहां पर गुजराती, मराठी, हिंदी जैसी भाषाएं बोली जाती हैं।

   6 दादरा और नगर हवेली की जनजातियों द्वारा कई लोक नृत्य लिए जाते है, जैसे कि तरपा नृत्य, भावड़ा नृत्य , बोहड़ा नृत्य, ढोल नृत्य, अरहर नृत्य और तूर व थाली नृत्य आदि।

    7 यहां की ढोडिया और वर्ली जनजातियां ‘दिवसों’ नामक त्योहार मनाती हैं। वही वर्ली, कोकना और कोली जनजातियां भावड़ा त्योहार मनाते है।

    8 यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में वानगंगा लेक गार्डन, लुहारी, मिंजु और बाल उद्यान है।

    9 दादरा और नगर हवेली के लोगों का खान-पान गुजराती खान-पान से काफी ज्यादा मिलता जुलता है। यहां पर ढोकला, दाल, जंगली मशरूम खाए जाते हैं।

    10 यहां रहने वाली जनजातियों की शिल्प कारी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यह लोग दीवारों में अलग-अलग तरह के दृश्य बनाते हैं।

पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें  - History of Dadra and Nagar Haveli in Hindi


Comments

Popular posts from this blog

तमिलनाडु को लेकर 10 महत्वपूर्ण बातें

हिंदी साहित्य की 10 सबसे लोकप्रिय व चर्चित किताबें महत्वपूर्ण बिंदु

राम प्रसाद बिस्मिल के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें-